उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बीएसएनएल ने दर्ज की शानदार वापसी, यूपी पूर्वी परिमंडल के राजस्व में 10.44% की बढ़ोतरी

BSNL का ₹1 वाला प्लान लॉन्च, 4G-FTTH से लेकर 47 दिन की अतिरिक्त वैधता तक कई खास ऑफर

लखनऊ, 14 अगस्त 2026

 बीएसएनएल के नवनियुक्त सीजीएम राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी की वित्तीय स्थिति, स्वदेशी 4G नेटवर्क के विस्तार और ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किए गए विशेष ऑफरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल लगातार मजबूत वापसी कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल कलेक्शन 21 हजार 462 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2 हजार 324 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 की अब तक की सभी तिमाहियों में EBITDA सकारात्मक रहा है।

त्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल में भी कंपनी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। Core Services से राजस्व 699 करोड़ से बढ़कर 772 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो 10.44 प्रतिशत की वृद्धि है। Enterprise Business में 11 प्रतिशत और CFA में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सीजीएम राजेश कुमार ने बताया कि स्वदेशी 4G स्टैक के साथ भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसने पूरी तरह स्वदेशी 4G नेटवर्क विकसित और लागू किया है। यूपी में डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत 98 साइटों पर 4G सेवा शुरू की गई है, जबकि भारत-नेपाल सीमा पर SSB की 20 साइटों को भी कनेक्टिविटी दी गई है। LWE प्रभावित क्षेत्रों में 78 साइटों को 2G से 4G में अपग्रेड किया गया है।

ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। ₹1 के Freedom 2.0 ऑफर में 24 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे। ₹2399 के वार्षिक प्लान पर 47 दिन की अतिरिक्त वैधता के साथ कुल 412 दिनों की वैधता दी जा रही है।

इसके अलावा मोबाइल ग्राहकों को BSNL Free Entertainment TV की सुविधा मिलेगी। FTTH ग्राहकों के लिए 200 Mbps स्पीड, 5000 GB डेटा और 25 से अधिक OTT सेवाओं वाला प्लान ₹1199 की जगह ₹1111 प्रतिमाह में छह महीने तक उपलब्ध रहेगा। BSNL ने दूरदराज क्षेत्रों के लिए Satellite Phone सेवा भी उपलब्ध कराई है। कंपनी ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, मजबूत 4G नेटवर्क और किफायती सेवाओं के जरिए BSNL डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

-BSNL की शानदार वापसी, वित्त वर्ष 2025-26 में कुल कलेक्शन ₹21,462 करोड़ पहुंचा।

-UP East Circle के राजस्व में 10.44% की बढ़ोतरी, ₹699 करोड़ से बढ़कर ₹772 करोड़ हुआ।

-स्वदेशी 4G नेटवर्क बड़ी उपलब्धि, भारत दुनिया का पांचवां देश बना जिसने स्वदेशी 4G स्टैक विकसित किया।

-UP में 98 साइटों पर 4G सेवा, नेपाल बॉर्डर की 20 SSB साइटों को भी कनेक्टिविटी मिली।

-₹1 का Freedom 2.0 ऑफर, 24 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन।

-₹2399 प्लान पर 47 दिन अतिरिक्त वैधता, FTTH प्लान ₹1111 में और ग्राहकों के लिए Free Entertainment TV की सुविधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button