स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पासपोर्ट कार्यालय में निकली तिरंगा यात्रा
RPO ज्ञानवीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने किया राष्ट्रध्वज का सम्मान

लखनऊ, 14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान, समर्पण और नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना रहा। पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की प्रगति और गौरव के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।



