उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

IRITM में 82 पर परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने पूरा किया इंडक्शन मॉड्यूल

IRMS ट्रैफिक, अकाउंट्स और IRPFS के अधिकारियों को दिए प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न

लखनऊ, 14 अगस्त 2026

भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ में भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) एवं भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के इंडक्शन मॉड्यूल का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में IRMS के 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारी मौजूद रहे । कुल 82 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने इंडक्शन मॉड्यूल सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिनमें 57 IRMS (ट्रैफिक), 17 IRMS (अकाउंट्स) और आठ IRPFS अधिकारी शामिल हैं।

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित IRMS अधिकारियों ने 104 सप्ताह के व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को रेलवे संचालन, प्रबंधन, वित्त, संरक्षा और सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों की समग्र समझ प्रदान करना रहा।

समारोह में संस्थान के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इंडक्शन मॉड्यूल को रेलवे की कार्यप्रणाली की व्यापक समझ विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से उच्च स्तर की व्यावसायिकता, सत्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, संरक्षा और कुशल संचालन में योगदान देने का आह्वान किया।

अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने भी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और लोक सेवा में सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर अधिकारियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आईआरआईटीएम के संकाय सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी तथा जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी के उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण) चंद्र मोहन मिश्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button