उत्तर प्रदेशदेश-विदेशप्रादेशिक

IKAAI – तीज और राखी एडिशन में लखनऊ को मिला भव्य फेस्टिव शॉपिंग अनुभव

हयात रीजेंसी में 50 से अधिक फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स की प्रस्तुति

लखनऊ, 15 जुलाई 2025

IKAAI – तीज और राखी एडिशन ने हयात रीजेंसी लखनऊ में उत्सव का रंग बिखेर दिया, जहां 50 से अधिक चुनिंदा फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स ने भाग लिया। एक ही छत के नीचे डिजाइनर वेयर से लेकर होम डेकोर और क्यूरेटेड गिफ्टिंग तक, इस एक्ज़ीबिशन ने राजधानी को एक प्रीमियम फेस्टिव शॉपिंग एक्सपीरियंस दिया। लग्ज़री परफ्यूम ब्रांड tsar ने लखनऊ में भव्य लॉन्चिंग की है।

शहर के फैशनप्रेमी और स्टाइल-कांशस लोगों की भारी भीड़ ने प्रदर्शनी में भाग लिया, जिससे इकाई ने लखनऊ की प्रमुख लक्ज़री प्रदर्शनी के रूप में अपनी मजबूत पहचान और भी पुख्ता की। इस खास मौके पर tsar नामक एक नए जमाने के परफ्यूम हाउस ने लखनऊ में अपना भव्य डेब्यू किया। सहज चंदेल, कृति चौबे और दिविज कौशिक द्वारा शुरू किया गया यह ब्रांड, भारतीय त्वचा और जलवायु को ध्यान में रखकर बनाए गए यूनिसेक्स, लॉन्ग-लास्टिंग और स्किन-सेफ फ्रैग्रेंस पेश करता है।

लखनऊ में जन्मी कृति चौबे ने ब्रांड के विजन पर बात करते हुए कहा, “tsar सिर्फ एक खुशबू नहीं, यह एक पहचान है। यह उन लोगों के लिए है जो अपनी राह खुद बनाते हैं – यह एक विरासत है जो रची जा रही है।”ग्लोबल इंग्रेडिएंट्स से बना, टिकाऊपन और प्रीमियम क्वालिटी को समर्पित tsar एक आधुनिक भारत की लक्ज़री खुशबू के रूप में स्थापित हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button