आईआरआईटीएम लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन
ADG संजय त्रिपाठी ने किया योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान

लखनऊ, 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान यानी आईआरआईटीएम, लखनऊ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, संकाय सदस्यों, प्रशिक्षु अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर हुआ आयोजन
बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईआरआईटीएम लखनऊ में योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरणीय संतुलन और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। रेलवे की निरंतर कार्यप्रणाली में कार्यरत कर्मचारियों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने किया योगाभ्यास
कार्यक्रम में संस्थान के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने स्वयं भाग लेकर संकाय सदस्यों, भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के परिवीक्षार्थियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों के साथ योग, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। योग सत्र की शुरुआत योगाचार्य एवं सेवानिवृत्त आईआरटीएस अधिकारी पी.के. राघव द्वारा योग के महत्व और लाभों की जानकारी के साथ हुई।

अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखते हुए आदर्श जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।



