उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में योग का महाआयोजन

DRM सुनील कुमार वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

लखनऊ, 21 जून 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कोलकाता में आयोजित मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के सजीव प्रसारण और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान तथा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने का संदेश दिया।

योगासन और प्राणायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

योग प्रशिक्षक कृष्ण बिहारी बाजपेयी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। भद्रासन, वज्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन और पवनमुक्तासन सहित कई योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

स्वास्थ्य शिविर के साथ स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

कार्यक्रम के साथ उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए। कार्यक्रम में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। अंत में राष्ट्रगान और स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button