सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने किया चारबाग स्टेशन का निरीक्षण, यात्रियों की सुविधाओं पर दिया जोर
साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

लखनऊ, 01 मई 2026
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने चारबाग रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीआईटी/लॉबी, बुकिंग काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) काउंटर, प्रतीक्षालय, द्वितीय प्रवेश द्वार स्थित पीआरएस कार्यालय एवं मुख्य पीआरएस कार्यालय का जायजा लिया। प्रतीक्षालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की
निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुकिंग और पीआरएस काउंटरों पर यात्रियों को त्वरित, पारदर्शी और बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाए।

यात्रियों से संवाद कर डिजिटल माध्यम से भुगतान करने के लिए किया प्रोत्साहित
इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों से संवाद कर डिजिटल भुगतान प्रणाली के उपयोग के बारे में जानकारी ली और उन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान सुरक्षित, सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला माध्यम है, जिससे टिकटिंग प्रक्रिया सरल बनती है।
s
यात्रियों को मशीनों के अधिक उपयोग के लिए जागरूक करने पर दिया जोर
एटीवीएम काउंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को इन मशीनों के अधिक उपयोग के लिए जागरूक करने पर जोर दिया, ताकि टिकट लेने में लगने वाला समय कम हो और लंबी कतारों से राहत मिले। इस दौरान संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



