उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सीपी वर्मा सहित 33 कर्मचारी रिटायर, सम्मान समारोह में दी गई भव्य विदाई

संरक्षा सलाहकार सीपी वर्मा को दी भावभीनी विदाई

लखनऊ, 30 अप्रैल
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 30 अप्रैल को संरक्षा सलाहकार सीपी वर्मा समेत 33 रेल कर्मचारी अपनी लंबी और समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कर्मचारियों को समापक भुगतान से संबंधित प्रपत्र भी प्रदान किए।


इसी क्रम में संरक्षा विभाग की तरफ से संरक्षा सलाहकार सीपी वर्मा को अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। उन्होंने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता, सीनियर डीसीएम फ्रेट प्रशांत कुमार, सीनियर डीएसओ अरुण कुमार दोहरे और स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उधर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से शुभ्रांशु शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि सेवानिवृत्ति पर देय सभी धनराशि संबंधित कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनी रहे।

मंडल प्रशासन ने कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सेवाएं रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण रही हैं। समारोह के दौरान कर्मचारियों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button