नव नियुक्त ऊर्जा निगम अध्यक्ष रणवीर प्रसाद से कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

लखनऊ, 23 सितम्बर
शक्ति भवन में आज प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं समस्त ऊर्जा निगमों के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रणवीर प्रसाद, आईएएस से कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष श्री विमल चंद्र पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक सिन्हा, मुख्य महामंत्री श्रीचन्द्र, प्रदेश प्रभारी आरसी पाल सहित एसके सिंह, नवीन चंद्र श्रीवास्तव, गंगाधर त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, पीके मौर्या, मनीष श्रीवास्तव और चंद्रकांत साहू शामिल रहे।

इस दौरान संगठन की ओर से ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारी संगठन निगम हित और उपभोक्ता हित में प्रबंधन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन ने नव नियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि कारपोरेशन के हित में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और परेशानियों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।



