उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

संविदा कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह, 14 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

छंटनी पर रोक, मानदेय बढ़ाने और सेवा निवृत्ति आयु 60 वर्ष करने की मांग

लखनऊ, 13 अगस्त 2026

विद्युत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संविदा कर्मचारियों ने सत्याग्रह किया। लखनऊ में अधीक्षण अभियंता के प्रतिनिधि के रूप में इंजीनियर जयप्रकाश, 33 केवी मध्य क्षेत्र लेसा को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स सेवा निगम में विद्युत विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल करने, संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाने और पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा निर्धारित मानदेय में वृद्धि, अतिरिक्त कार्य के लिए नियमानुसार भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा फेसियल अटेंडेंस व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने सेवा निवृत्ति की आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने समेत कुल 14 प्रमुख मांगें ज्ञापन में शामिल कीं।

संगठन नेताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार सेवाएं देकर विभाग और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने शासन और प्रबंधन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

कार्यक्रम में विमल चंद्र पांडेय, पुनीत राय, गोविंद मिश्रा, माता प्रसाद पांडेय, नरेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, इमरान, बबलू, राकेश शुक्ला, अंकित वर्मा, नीरज कुमार पांडेय, रियाज अली, शुभम यादव, मोहम्मद अजीम, अशोक गुप्ता, अभिषेक, संदीप, मनोज, नीरज और अंकित सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button