उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी एवं दक्षिण भारत के यात्रा करने का मौका

दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा: तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी का विशेष रेल टूर

लखनऊ, 29 जुलाई

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दो विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेजों की घोषणा की है। पहला पैकेज 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात और 10 दिन का है, जिसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश, भेंट द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराए जाएंगे। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से यात्रियों को लेकर रवाना होगी।

दूसरा पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक 11 रात और 12 दिन का है। इसमें तिरुपति बालाजी, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। दोनों पैकेजों में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणी में यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन तथा स्थानीय भ्रमण के लिए एसी एवं नॉन-एसी बसों की सुविधा शामिल है। 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा का किराया स्लीपर श्रेणी में ₹18,380, 3 एसी में ₹29,570 और 2 एसी में ₹38,870 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। वहीं दक्षिण भारत यात्रा का किराया स्लीपर में ₹23,560, 3 एसी में ₹39,100 और 2 एसी में ₹51,760 प्रति व्यक्ति है। यात्रियों के लिए एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आईआरसीटीसी देश और विदेश के लिए अनेक रेल, हवाई और पर्यटन पैकेज भी संचालित कर रहा है। इच्छुक यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9305111765, 9236391923, 9236391908, 8287930908, 8303555714, 8287930926 और 9415042930 पर संपर्क किया जा सकता है।

विदेश यात्रा टूर पैकेज:
भूटान , सिंगापुर–मलेशिया , नेपाल , बाली , वियतनाम , श्रीलंका , दुबई–अबू धाबी ।

देश के भीतर यात्रा टूर पैकेज:
अरुणाचल प्रदेश (तवांग) , धर्मशाला–खज्जियार , कश्मीर, दार्जिलिंग , चार शक्तिपीठ यात्रा , तीन ज्योतिर्लिंग यात्रा , भोपाल–पचमढ़ी , लद्दाख , दिव्य दक्षिण यात्रा , हैदराबाद–मल्लिकार्जुन , मध्य प्रदेश–उज्जैन महाकाल , केरल ,अंडमान , मैसूर–ऊटी, गुजरात , राजस्थान, हम्पी–बादामी ।

रेल टूर पैकेज:
माँ वैष्णो देवी , शिरडी–शनि शिंगणापुर–त्र्यंबकेश्वर , अहमदाबाद–स्टैच्यू ऑफ यूनिटी , नैनीताल , रामेश्वरम–मदुरै , चंडीगढ़ शिमला–कुफरी

उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button