उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आरटीओ और एडीटीआई परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

लखनऊ में 3600 पौधे लगाए, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संरक्षण का लिया संकल्प

लखनऊ 12 जुलाई 2026

प्रदेशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को लखनऊ के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) परिसर के साथ एडीटीआई काकोरी एवं डिटेंशन सेंटर, सुल्तानपुर रोड परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 3600 पौधे लगाए गए। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं

कार्यक्रम में एएमडी रोडवेज विपिन मिश्रा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनाने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता

डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राधेश्याम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो प्रदेश को हरित एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। वहीं एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन प्रदीप कुमार सिंह ने भी पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण को समान रूप से महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय, आरएम लखनऊ विमल राजन, विभिन्न डिपो के एआरएम, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) प्रशांत कुमार, विष्णु कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button