अपराधउत्तर प्रदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण कार्यक्रम

जीएसजेपी वेलफेयर फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ 12 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जीएसजेपी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और स्थानीय लोगों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सुमन लता गौड़, निदेशक सुजाता चौरसिया तथा संयोजक विनोद ने किया। इस अवसर पर बीएसएनएल उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर गिरीश सहाय, अहमामऊ ग्राम सभा की पूर्व प्रधान श्रीमती निशा सिंह, तेज नारायण सिंह, संतोष कुमार वर्मा, कीर्ति आजाद, शिवानंद, मंजय, राकेश बाबा पुजारी, महेंद्र यादव, श्रीमती क्षमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए उमड़ा जनसैलाब

पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लोलाई तालाब पर वृहद वृक्षारोपण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button