अदाणी वन के 50 लाख सदस्य पूरे, 10 महीनों में बड़ी उपलब्धि
जल्द आएगा टियर-आधारित लॉयल्टी मॉडल, यात्रियों को मिलेंगे अतिरिक्त लाभ

लखनऊ, 13 जुलाई 2026
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के उपभोक्ता ऐप अदाणी वन ने अपने अदाणी रिवार्ड्स लॉयल्टी कार्यक्रम की शुरुआत के मात्र 10 महीनों में 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के शुरुआती एकीकृत एयरपोर्ट लॉयल्टी कार्यक्रमों में शामिल यह सुविधा अब अदाणी समूह द्वारा संचालित सात राज्यों के आठ हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से यात्री शॉपिंग, डाइनिंग और अन्य एयरपोर्ट सेवाओं पर रिवार्ड पॉइंट अर्जित और रिडीम कर सकते हैं।

खरीदारी के समय केवल मोबाइल नंबर के जरिए अदाणी रिवार्ड्स से जा सकता है जोड़ा
कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि यात्रियों के बीच डिजिटल और सुविधाजनक यात्रा सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाती है। इसी क्रम में इस वर्ष के अंत तक टियर-आधारित सदस्यता मॉडल शुरू किया जाएगा, जिसके तहत नियमित हवाई यात्रियों को अतिरिक्त लाभ और अधिक व्यक्तिगत अनुभव मिलेंगे। यात्रियों को खरीदारी के समय केवल मोबाइल नंबर के जरिए अदाणी रिवार्ड्स से जोड़ा जा सकता है और अर्जित पॉइंट्स का उपयोग मुफ्त खाद्य एवं पेय पदार्थों से लेकर प्रीमियम एयरपोर्ट सेवाओं तक किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि दीपावली, विंटरफेस्ट और समर कार्निवल जैसे अभियानों से यात्रियों की भागीदारी बढ़ी है तथा नई सुविधाओं के साथ यह कार्यक्रम और अधिक विस्तार करेगा।

समर कार्निवल की सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका
दीपावली, विंटरफेस्ट और हाल ही में सम्पन्न समर कार्निवल जैसे विशेष अभियानों ने विशेष ऑफर्स और चुनिंदा अनुभवों के माध्यम से यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले महीनों में प्रस्तावित नई सुविधाओं के साथ यह कार्यक्रम केरल के तिरुवनंतपुरम से लेकर असम के गुवाहाटी तक फैले अडानी के एयरपोर्ट नेटवर्क में और अधिक यात्रियों को आकर्षित करेगा।



