उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सुनहरा अवसर

गोरखपुर से चलेगी विशेष पर्यटक ट्रेन, एलटीसी और ईएमआई की भी मिलेगी सुविधा

लखनऊ 11 जुलाई 2026

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दो विशेष धार्मिक यात्रा पैकेज शुरू किए हैं। इन ट्रेनों का संचालन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों के साथ-साथ चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन का अवसर मिलेगा।

चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहला टूर 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक 11 रात एवं 12 दिन का होगा। इसमें तिरुपति बालाजी, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

चीफ रीजनल मैनेजर ने बताया कि दूसरा टूर 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात एवं 10 दिन का होगा। इसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश, बेट द्वारका तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा।

दोनों यात्राओं में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणी में यात्रा, शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने तथा एसी/नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।

पैकेज किराया

दक्षिण भारत यात्रा (31 जुलाई–11 अगस्त 2026)

● इकोनॉमी (स्लीपर): ₹23,560 प्रति व्यक्ति

● स्टैंडर्ड (3 एसी): ₹39,100 प्रति व्यक्ति

● कम्फर्ट (2 एसी): ₹51,760 प्रति व्यक्ति

4 ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा (17–26 अगस्त 2026)

● इकोनॉमी (स्लीपर): ₹18,380 प्रति व्यक्ति

● स्टैंडर्ड (3 एसी): ₹29,570 प्रति व्यक्ति

● कम्फर्ट (2 एसी): ₹38,870 प्रति व्यक्ति

बुकिंग एवं संपर्क

● बुकिंग: आईआरसीटीसी कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ

● ऑनलाइन बुकिंग: आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट

● संपर्क नंबर:

9236391923

9236391908

8287930908

9236391925

8303555714

8287930926

9415042930

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button