उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

यूपी ट्रांसपोर्ट में आउटसोर्सिंग भर्ती पर उठे सवाल, नौकरी दिलाने के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये वसूले।

वेतन वापसी, ब्लैंक चेक और फर्जीवाड़े की शिकायत

लखनऊ, 16 जून 2026

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती करने वाली तीन कंपनियों—Pho Com. Net, Rosemarta और Silver Touch—पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। विभिन्न जिलों से आए दर्जनों कर्मचारियों ने मंगलवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से करीब तीन-तीन लाख रुपये वसूले। नौकरी मिलने के बाद केवल एक-दो महीने तक काम कराया गया और फिर बिना कोई कारण बताए कर्मचारियों को हटा दिया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन खाते में जमा की गई रकम भी विभिन्न बहानों से वापस ले ली जाती थी। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे दबाव बनाकर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाए गए और धनराशि वापस ली गई।

शिकायतकर्ताओं ने कंपनियों पर करोड़ों रुपये के लेन-देन में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, कई घंटे इंतजार के बावजूद कर्मचारियों की परिवहन आयुक्त से मुलाकात नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button