उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

NER के लखनऊ जंक्शन पर स्थापित हुई ‘गीता संवाद’ की भव्य प्रतिमा

‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ का संदेश देगा श्रीकृष्ण-अर्जुन का रथ, भारतीय संस्कृति से जुड़ेंगे यात्री और युवा पीढ़ी

लखनऊ, 13 जून 2026

पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘गीता संवाद’ की भव्य प्रतिमा स्थापित की है। कांच के विशेष कक्ष में स्थापित यह प्रतिमा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश का सजीव चित्रण करती है। प्रतिमा के साथ ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का निरंतर मंत्रोच्चार यात्रियों और आम नागरिकों को सकारात्मक ऊर्जा तथा कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दे रहा है।

प्रतिमा में आधुनिक एलईडी प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे इसकी सुंदरता और आकर्षण बढ़ गया है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह प्रतिमा आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बन रही है। श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद को दर्शाने वाली यह कलाकृति भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को भी प्रदर्शित करती है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि गीता के उपदेश जीवन में कर्तव्य, समर्पण और सकारात्मक सोच का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से नई पीढ़ी और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और गीता के संदेश को समझने का अवसर मिलेगा।

रेलवे की यह पहल यात्रियों को बेहतर वातावरण के साथ सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button