नीलगिरी फाउंडेशन ने स्व. नीलम सिंह की जयंती पर किया विशेष आयोजन, वैदिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प
तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृति महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ, 11 अक्टूबर
नीलगिरी फाउंडेशन द्वारा अपनी प्रेरणास्रोत स्व. नीलम सिंह की जयंती के अवसर पर तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृति महाविद्यालय, पहाड़पुर, बंथरा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वैदिक मूल्यों के प्रसार के साथ-साथ संस्कृति, शिक्षा और सेवा के समन्वय को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में गुरुकुल के आचार्यों और शिष्यों के साथ संवाद और सामूहिक भोजन वितरण किया गया।


फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश कुमार सिंह ने सभी आचार्यों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति नीलगिरी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।
उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी स्व. नीलम सिंह के आदर्शों और सेवा-पथ पर चलते हुए समाज के हित में कार्य करते रहें।



