Uncategorizedउत्तर प्रदेश

आशियाना स्थित माँ पीताम्बरा मंदिर में भक्ति और सेवा का संगम

सुंदरकांड पाठ के साथ पीताम्बरा रसोई में जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन और कंबल

लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एच स्थित माँ पीताम्बरा मंदिर में  शनिवार को धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रत्येक शनिवार की भांति आज भी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सायं 5 बजे शुरू हुए इस पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए। भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जरूरतमंदों के लिए भोग-प्रसाद वितरण कार्यक्रम 

इससे पूर्व दोपहर 12 बजे से माँ पीताम्बरा रसोई के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए भोग-प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब, लाचार, दिव्यांग और असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन कराया गया। आयोजन समिति द्वारा ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को कंबलों का भी वितरण किया गया, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके।

रसोई और सुंदरकांड पाठ में स्थानीय लोगों और भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहयोग

कार्यक्रम के आयोजक एसएन पांडेय ने बताया कि यह सेवा कार्य माता पीताम्बरा की प्रेरणा से नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को किया जाता है। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। रसोई और सुंदरकांड पाठ में स्थानीय लोगों और भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

सामाजिक सेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे-एसएन पांडेय

मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां पीताम्बरा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। भक्तों का कहना है कि ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले समय में भी माँ पीताम्बरा मंदिर में इसी तरह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button