आईआरसीटीसी लेकर आया “अदभुत अंडमान घूमने का सुनहरा मौका”,
लखनऊ से शुरू होगा 7 दिन का हवाई टूर पैकेज

लखनऊ, 11 अक्टूबर
भारतीय रेलवे की सहायक इकाई आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक शानदार यात्रा पैकेज की घोषणा की है। लखनऊ से शुरू होने वाला यह अदभुत अंडमान एयर टूर 12 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट, भोजन, होटल और अंडमान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का पूरा आनंद मिलेगा। इसमें कुल 06 रात्रि एवं 07 दिन का कार्यक्रम शामिल है।
यात्रा के आकर्षण – बीच, द्वीप और रोमांचक अनुभव
इस यात्रा में पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर में कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल, लाइट एंड साउंड शो, रॉस द्वीप और उत्तरी खाड़ी द्वीप के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं हेवलॉक द्वीप में कालापत्थर एवं राधानगर समुद्र तट और नील द्वीप में लखमनपुर, भरतपुर समुद्र तट और प्राकृतिक पुल की सुंदरता का आनंद मिलेगा।

सुविधाएं और पैकेज दरें
यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है।
एक व्यक्ति प्रति ₹76,500/-
दो व्यक्तियों के साथ प्रति ₹63,000/-
तीन व्यक्तियों के साथ प्रति ₹62,400/-
बच्चों के लिए ₹57,700/- (बेड सहित), ₹54,100/- (बिना बेड)
सभी व्यवस्थाओं में आने-जाने की फ्लाइट व्यवस्था कोलकाता हॉल्ट के साथ की गई है।
बुकिंग और संपर्क विवरण
यह पैकेज पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुक किया जा सकेगा।
बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
लखनऊ: 8287930911 / 9236391911 / 8287930902
कानपुर: 9415042930



