Uncategorized

पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी कल्याण और टिकट जांच को लेकर दो महत्वपूर्ण पहलें

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में टिकट जांच अभियान

लखनऊ, 08 मई 2025।
लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारी संगठनों की सहभागिता से रेलवे के कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता आती है। उन्होंने बताया कि मंडल में वेतन, स्वास्थ्य, आवास और स्थापना से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल मंत्री नवनीत कुमार वर्मा ने कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण और रोस्टर से संबंधित मुद्दे उठाए। साथ ही, उन्होंने रेलवे स्टाफ कॉलोनी केयर कमेटी के गठन का भी प्रस्ताव दिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल यादव ने किया। अंत में, एसोसिएशन ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

             

 

बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चला विशेष जांच अभियान

इसी दिन मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता और सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार के निर्देशन में टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड की गाड़ियों संख्या 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस और 55083 मैलानी-डालीगंज सवारी गाड़ी में तथा लखीमपुर और सीतापुर स्टेशनों पर संपन्न हुआ।

27 बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया

जांच के दौरान 27 बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹9055 का जुर्माना वसूला गया। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की जानकारी दी गई और उन्हें UTS मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग की सुविधा के बारे में बताया गया। रेल प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने में चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य रेलकर्मियों के सहयोग की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button