उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने मरीजों को बांटे फल

मंडल चिकित्सालय में की मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

लखनऊ, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बादशाहनगर स्थित मंडल चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता और पदाधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रेल अधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू, सभी शाखाधिकारी, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मंडल मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं के साथ बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और उनके परिवारीजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button