धनम वृद्धि वेंचर्स के नए कार्यालय का उद्घाटन, निवेशकों संग बाजार की चुनौतियों पर मंथन
वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल

लखनऊ, 6 जून
गोमती नगर में धनम वृद्धि वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के नए कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) एवं वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में निवेशक शामिल हुए।
निवेशक संवाद में बाजार की स्थिति पर चर्चा
उद्घाटन के उपरांत आयोजित निवेशक संवाद कार्यक्रम में मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और पूंजी बाजार की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने निवेशकों को वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतकों को समझते हुए संतुलित एवं दीर्घकालिक निवेश रणनीति अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में कोटक एएमसी के रितेश शुक्ला, मिरे एसेट एएमसी के मुकेश कुमार, एंजेल वन लिमिटेड के देवेश पांडे, टाटा एएमसी के राजीव सिंह, एचडीएफसी एएमसी के प्रदीप कुमार, डीएसपी एएमसी के रिजवान अजीज तथा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के चंचल सिंह ने निवेशकों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

आर्थिक चुनौतियों और निवेश रणनीति पर फोकस
विशेषज्ञों ने रुपये के अवमूल्यन, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जैसे कारकों का भारतीय अर्थव्यवस्था एवं शेयर बाजार पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही निवेशकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जोखिम प्रबंधन, परिसंपत्ति विविधीकरण और निवेश अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
निवेश अनुशासन पर दिया गया जोर
कार्यक्रम में अनुराग अग्रवाल, अतुल गर्ग, रमेश अग्रवाल और अनीता रस्तोगी समेत कंपनी के प्रमुख सहयोगी भी मौजूद रहे। उन्होंने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता और जागरूक निवेश समय की आवश्यकता है।

निवेशकों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल वर्मा ने बताया कि नए कार्यालय के माध्यम से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के निवेशकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि धनम वृद्धि वेंचर्स 40 से अधिक एएमसी के साथ मिलकर म्यूचुअल फंड, निवेश परामर्श और ब्रोकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है।

निवेशकों ने सराहा आयोजन
कार्यक्रम के अंत में निवेशकों ने संवाद सत्र को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए ऐसे आयोजनों को निवेश संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।



