उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

पासपोर्ट पहले, अवसर बाद में अभियान का शुभारंभ, चार केंद्रों पर 3000 से अधिक आवेदनों का निस्तारण

युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की पहल, उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए पासपोर्ट बनवाने की अपील

लखनऊ,10 अक्टूबर 2026

युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने और उच्च शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ ने शनिवार, को *“Passport First, Opportunities Next”* विशेष पासपोर्ट आउटरीच अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी स्थित चार पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान चारों केंद्रों पर कुल 3000 से अधिक पासपोर्ट आवेदनों का निस्तारण किया गया।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं, शोधार्थियों और शिक्षकों को समय रहते पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे उन्हें भविष्य में विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने, शोध करने, प्रशिक्षण लेने, शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में भाग लेने और रोजगार के अंतरराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े युवाओं को पासपोर्ट आवेदन के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक करना और आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे भविष्य में विदेश यात्रा, शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना पासपोर्ट पहले से बनवाकर रखें। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट केवल यात्रा का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह वैश्विक शिक्षा, अनुभव और नई संभावनाओं तक पहुंच बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। यह अभियान युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button