उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ में माइंडबेंज़ ओलंपियाड का भव्य समारोह, 22 नन्हे छात्रों को पदक से सम्मान

Mindbenz Olympiad के निदेशक प्रो. एस. डी. शर्मा ने किया सम्मानित

लखनऊ, 20 मार्च 2026
राजधानी के किड्स लर्निंग वर्ल्ड प्री-स्कूल में माइंडबेंज़ ओलंपियाड 2025-26 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं को माइंडबेंज़ ओलंपियाड ऑफ मैथेमेटिक्स (MOM), साइंस (MOS) और इंग्लिश (MOE) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 22 बच्चों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में Mindbenz Olympiad के निदेशक प्रो. एस. डी. शर्मा, निदेशक डॉ. मीनू अरोड़ा और प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या रुचि मौर्या के नेतृत्व में बच्चों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में प्रो. एस. डी. शर्मा और डॉ . मीनू अरोड़ा ने कहा कि कम उम्र में ओलंपियाड में भागीदारी बच्चों के मानसिक विकास, तार्किक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन और सीखने की ललक पैदा करती हैं।

प्रधानाचार्या रुचि मौर्या ने माइंडबेंज़ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम का समापन अभिभावकों और शिक्षकों की तालियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button