उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण के लिए महिलाओं ने लिया संकल्प, महिला दिवस पर विशेष सत्र आयोजित

“She Cares – Clean Air We Must Share” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन

लखनऊ, 09 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिंतन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) लखनऊ और लखनऊ समृद्धता अभियान के सहयोग से “She Cares – Clean Air We Must Share” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित आरपीओ कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। चिंतन की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. भाव्या सिंह ने कहा कि महिलाएँ एक-दूसरे का सम्मान करें तभी आगे बढ़ने के अवसर मुहैया होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ हवा, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें वकील, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक, सफाईकर्मी, छात्राएँ और गृहिणियाँ शामिल रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन, लखनऊ नगर निगम की प्रमुख रश्मि भारती ने अपने संबोधन में कहा कि कचरा हम स्वयं उत्पन्न करते हैं, इसलिए जिम्मेदार नागरिक और महिलाओं के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम घरों में कचरे का सही तरीके से पृथक्करण सुनिश्चित करें। इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड क्लाइमेट की प्रतिनिधि प्रशंसा ने कहा कि यदि हम सभी मिलकर काम करें और एक-दूसरे का सहयोग करें, तो हमारा ग्रह सुरक्षित हाथों में रहेगा।

वहीं कार्यक्रम के अंत में चिंतन की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. भाव्या सिंह ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छ हवा, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ एक-दूसरे का सम्मान करें, साथ दें और अपने घरों में ऐसी आदतें अपनाएँ जो स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण की दिशा में मददगार हों।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ पर्यावरण, कचरा प्रबंधन और साफ हवा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। यह आयोजन महिलाओं की सामूहिक शक्ति और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर अरजू वर्मा, यूएलबी लीड ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button