उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

महापौर सुषमा खर्कवाल की दिल्ली दौरे में उच्चस्तरीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं से की मुलाकात, शहर विकास जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ/नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025

लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद श्री संजय सेठ और केंद्रीय महिला मोर्चा पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लखनऊ शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। महापौर की यह मुलाकात नगर निकायों की भागीदारी को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

महापौर सुषमा खर्कवाल  ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा

हम सबके अभिभावक, लखनऊ के यशस्वी सांसद एवं भारत सरकार के  रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह  से आज नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर महापौर सुषमा खर्कवाल  ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लखनऊ के समग्र विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री राजनाथ सिंह  के अनुभवी नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित में समर्पित सोच से सदैव प्रेरणा मिलती है। उनकी आत्मीयता, स्नेह और आशीर्वाद से कार्य करने की ऊर्जा एवं उत्साह और अधिक सशक्त होता है। उनका आशीर्वाद लखनऊ नगर निगम परिवार के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य करता है। यह भेंट सौहार्द, स्नेह और प्रेरणा से परिपूर्ण रही।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने की डॉ. दिनेश शर्मा से की नगरीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली स्थित 6 तुगलक लेन पर लखनऊ की महापौर  सुषमा खर्कवाल  ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद  डॉ. दिनेश शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समसामयिक विषयों, नगरीय विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद हुआ। डॉ. शर्मा का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता महापौर  के लिए सदैव प्रेरणास्पद रही है। उनके अनुभवों से लाभान्वित होना गर्व की बात रही। यह सौजन्य भेंट आपसी सहयोग और संवाद को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने  प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली स्थित यूपी भवन में लखनऊ की महापौर  षमा खर्कवाल  ने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  चौधरी भूपेन्द्र सिंह , विधायक  सुभाष त्रिपाठी  (पयागपुर), विधायक  उमेश मलिक  (बुढ़ाना) एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य  यशवंत सिंह  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर संवाद करते हुए महापौर ने सभी वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणा एवं नई ऊर्जा प्राप्त की।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)  बी. एल. संतोष से की शिष्टाचार भेंट

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल  ने राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)  बी. एल. संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री संतोष की सरलता, संगठन के प्रति समर्पण और दूरदृष्टि से राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिल रही है। यह भेंट अत्यंत प्रेरणादायक, सौहार्दपूर्ण एवं ऊर्जा से भरपूर रही।

महापौर सुषमा खर्कवाल  ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों से की स्नेहिल भेंट

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में महापौर  सुषमा खर्कवाल ने राष्ट्रीय महामंत्री, महिला मोर्चा  दीप्ति रावत  सहित विभिन्न प्रदेशों से पधारी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों से स्नेहिल भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा गतिविधियों को लेकर प्रेरणादायी संवाद हुआ। इन ऊर्जावान बहनों की समर्पित भावना नारी शक्ति को मजबूती देने के साथ-साथ पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी

महापौर सुषमा खर्कवाल  ने राज्यसभा सांसद  संजय सेठ जी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली स्थित 8, अशोका रोड पर माननीय राज्यसभा सांसद संजय सेठ  से महापौर  सुषमा खर्कवाल  ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समसामयिक विषयों, संगठनात्मक अनुभवों एवं विकास संबंधी पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ। श्री सेठ  के मार्गदर्शन से राजनीतिक दृष्टिकोण को नई ऊर्जा एवं दिशा मिली। उनके आत्मीय स्वागत व स्नेह के लिए महापौर  ने हृदय से आभार व्यक्त किया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button