हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शाम
संयोजक पूनम गुप्ता, निहारिका श्रीवास्तव, साधना कोहली एवं अन्य सक्रिय महिलाओं ने किया आयोजन

लखनऊ, 31 जुलाई 2025
विपुल खंड, गोमती नगर की महिला समिति द्वारा हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई 2025 को डांसिंग डोनाल्ड, अंटास मॉल में किया गया। कार्यक्रम की संयोजक पूनम गुप्ता, निहारिका श्रीवास्तव, साधना कोहली एवं अन्य सक्रिय महिलाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।


सांयकाल आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे गीत-संगीत, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।


हरियाली तीज के उल्लास में डूबा यह आयोजन महिलाओं के आपसी सौहार्द, रचनात्मकता और सामुदायिक भावना को मजबूती देने वाला रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।



