आईआरसीटीसी लाया “टेम्पल टूर ऑफ पुरी”, लखनऊ से फ्लाइट से यात्रा का सुनहरा मौका
भुवनेश्वर, पुरी, चिल्का, कोणार्क और नंदनकानन के दर्शनीय स्थलों का टूर 11 अगस्त से

लखनऊ, 5 जुलाई 2025
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) द्वारा एक विशेष हवाई टूर पैकेज “टेम्पल टूर ऑफ पुरी” लॉन्च किया गया है। यह टूर 11 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लखनऊ से भुवनेश्वर तक सीधी फ्लाइट की सुविधा होगी।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस 4 रात और 5 दिन की यात्रा में पर्यटक भुवनेश्वर, नंदनकानन, पुरी, चिल्का झील और कोणार्क के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। यात्रा में शामिल प्रमुख स्थानों में नंदनकानन चिड़ियाघर, धौली स्तूप, गोल्डन बीच, जगन्नाथ मंदिर, सूर्य मंदिर, लिंगराज मंदिर और अलारनाथ मंदिर प्रमुख हैं।
दो यात्रियों के साथ ठहरने पर पैकेज शुल्क ₹38,600 प्रति व्यक्ति
एक व्यक्ति के ठहरने पर: ₹48,900 प्रति व्यक्ति
दो लोगों के साथ ठहरने पर: ₹38,600 प्रति व्यक्ति
तीन लोगों के साथ ठहरने पर: ₹36,100 प्रति व्यक्ति
बच्चे (बेड सहित): ₹29,700
बच्चे (बिना बेड): ₹28,000
बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा में तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, संपूर्ण खानपान और स्थान-स्थान पर गाइडेड भ्रमण की सुविधा शामिल है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के गोमती नगर (लखनऊ) स्थित कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए संपर्क करें:
📞 8287930911 / 9236391911 / 8287930902



