उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, मानेसर सम्मेलन की दी जानकारी

नगर निकायों के सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व के मुद्दों पर रखा पक्ष

लखनऊ, 5 जुलाई 2025
हापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने हरियाणा के मानेसर में आयोजित हुए राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। महापौर ने उन्हें लखनऊ नगर निगम की प्रस्तुतियों तथा शहर के विकास कार्यों से अवगत कराया।

महापौर ने बताया कि यह सम्मेलन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) में 4 और 5 जुलाई को आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के महापौर, पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष, शहरी नियोजन विशेषज्ञ और नगर विकास अधिकारी शामिल हुए। लखनऊ नगर निगम से महापौर के साथ-साथ पार्षद  शैलेंद्र वर्मा और अपर नगर आयुक्त  ललित कुमार ने भी भागीदारी की।

शहरी विकास और नवाचार पर हुआ मंथन

सम्मेलन के पहले दिन “शहरी विकास में स्थानीय निकायों की भूमिका”, “लोकतांत्रिक सशक्तिकरण में नगर निकायों का योगदान” और “शहरी प्रशासन में नवाचार” जैसे विषयों पर चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर लखनऊ में कचरा प्रबंधन हेतु 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग, स्मार्ट टॉयलेट्स, ओपन जिम, डिजिटल टैक्स प्रणाली, वॉटर एटीएम, और नागरिक सहभागिता ऐप जैसे नवाचारों की जानकारी साझा की।

Zero Waste City बनाने के प्रयासों को रक्षा मंत्री के समक्ष किया रेखांकित 

हापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ के शिवरी स्थित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का उल्लेख करते हुए शहर को Zero Waste City बनाने के प्रयासों को रक्षा मंत्री जी के समक्ष भी रेखांकित किया। महापौर ने सम्मेलन में 74वें संविधान संशोधन के पूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नगर निकायों को वित्तीय, प्रशासनिक और नीतिगत निर्णयों में अधिक स्वतंत्रता देना अत्यंत आवश्यक है।

महिला सशक्तिकरण पर प्रमुख वक्ता रहीं लखनऊ महापौर

सम्मेलन में “शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” विषयक सत्र में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहीं। इस सत्र में लोकसभा सचिवालय की निदेशक श्रीमती रचना शर्मा एवं नगांव (असम) की अध्यक्ष श्रीमती अंबिका मजूमदार विशिष्ट अतिथि रहीं। महापौर ने कहा कि भारत की महिलाएं अब केवल निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं, बल्कि नीतियों की दिशा तय करने वाली निर्णायक शक्ति बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 46% पार्षद महिलाएं हैं जो शहरी विकास को एक मानवीय दृष्टिकोण प्रदान कर रही हैं।

महिला जनप्रतिनिधियों को दिखाई भविष्य की दिशा

हापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, बजट प्रक्रिया की समझ, तकनीकी ज्ञान और संस्थागत समर्थन देने पर बल दिया ताकि वे और अधिक प्रभावी नेतृत्व कर सकें। महापौर ने बताया कि माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में नगर निकायों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य करते रहने का मार्गदर्शन दिया। महापौर ने भी आश्वस्त किया कि लखनऊ को एक स्मार्ट, सतत और समावेशी शहर बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button