सरोजनीनगर में समर कैंप का समापन: मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी ने की शिरकत
अवनीश अवस्थी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लखनऊ, 10 जून 2025
राजधानी के सरोजनीनगर विकास खंड के पू.मा.वि. कल्ली पश्चिम में आयोजित तीन सप्ताह के समर कैंप का समापन समारोह 10 जून 2025 को हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समर कैंप में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बच्चों से बातचीत की और बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए।


मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने जिले में संचालित अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. यादव ने विकासखंड में आयोजित समर कैंपों का विवरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद तिवारी, उदय प्रताप सिंह, नंदलाल सिंह, संजय यादव, नीलम सचान, शुचिता त्रिपाठी और राखी कनौजिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समापन समारोह ने बच्चों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।



