उत्तर प्रदेश

महापौर सुषमा खर्कवाल ने राजभवन में राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विकास पुस्तिका भेंट की

'विकास के दो साल' पर आधारित एक विशेष पुस्तिका की राज्यपाल को भेंट

लखनऊ, 9 जून 2025

महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने राज्यपाल को अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान लखनऊ नगर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

भेंट के दौरान सुषमा खर्कवाल ने ‘विकास के दो साल’ पर आधारित एक विशेष विवरण पुस्तिका भी राज्यपाल को भेंट की, जिसमें नगर निगम द्वारा जनहित में किए गए प्रमुख कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का समावेश है। पुस्तिका में स्वच्छता, पेयजल, हरित क्षेत्र, डिजिटल सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लखनऊ में हुए उल्लेखनीय विकास का चित्रण किया गया है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए नगर विकास में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने महापौर को शुभकामनाएं देते हुए नगर की जनता के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की।सुषमा खर्कवाल ने राज्यपाल के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा, “राज्यपाल महोदया का प्रोत्साहन हम जनप्रतिनिधियों को नागरिक हित में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button