उत्तर प्रदेश

39 रेलकर्मियों को संरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

लखनऊ, 9 जून 2025
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय विकास गोयल की उपस्थिति में हुआ।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि सम्मानित रेलकर्मी परिचालन तथा यांत्रिक विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया किइस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा, “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है, और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button