उत्तर प्रदेश

उत्तर रेलवे के 37 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, सेवानिवृत्ति समारोह में किया गया सम्मानित

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने समापक भुगतान प्रपत्र सौंपते हुए दी विदाई

खनऊ, 4 जून 2025।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 37 रेलकर्मी 31 मई 2025 को अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी कर्मचारियों को आज मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किए गए, जिनका भुगतान नामित बैंक खातों में सीधे RTGS के माध्यम से किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंडल कार्मिक अधिकारी आर. सी. बैरवा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की गई। इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह ने प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि समारोह के समापन पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से संवाद करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button