लखनऊ में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 41 वाहन सीज, 88 वाहनों का चालान
जिलाधिकारी के निर्देश पर चला विशेष संयुक्त अभियान

लखनऊ, 4 जून 2025
लखनऊ शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाना था।


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 3 और 4 जून को विशेष पर्वतन अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों जैसे घंटाघर चौक, होटल क्लार्क अवध के पीछे, मड़ियांव, सीतापुर रोड, पॉलिटेक्निक और अर्जुनगंजमें यह अभियान चलाया गया।
अभियान में की गई कार्रवाई :
03 जून 2025
16 बसों का चालान
13 बसें सीज
25 यात्री वाहनों का चालान
14 वाहन सीज
04 जून 2025
12 बसों का चालान,
04 बसें सीज
35 मोटर कैब का चालान
10 कैब सीज


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने बताया कि इस प्रकार दो दिन में कुल 88 वाहनों का चालान किया गया। जबकि परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहनों को सीज किया गया।
अभियान की निगरानी में शामिल अधिकारीगण:
सिटी मजिस्ट्रेट / यात्रीकर अधिकारी / स्थानीय पुलिस
अपर नगर मजिस्ट्रेट (3, 7, 2) / यात्रीकर अधिकारी / स्थानीय पुलिस
अपर जिलाधिकारी (सिटी), लखनऊ / स.स.प.अ. (प्रशासन), लखनऊ



