उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

भारत गौरव ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा 30 जून से

आईआरसीटीसी ने शुरू की बुकिंग

लखनऊ, 19 जून 2025।
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारत दर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 30 जून से 11 जुलाई 2025 तक “भारत गौरव विशेष ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा” का संचालन करने जा रहा है। 11 रात और 12 दिन की इस आध्यात्मिक यात्रा में श्रद्धालु देश के सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर व सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, पुणे के भीमाशंकर और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। साथ ही द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, पंचवटी, कालाराम मंदिर और सिग्नेचर ब्रिज जैसी ऐतिहासिक जगहों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

यात्री इन प्रमुख स्टेशनों से यात्रा शुरू कर सकते हैं:
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्री गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, ओरई, झाँसी और ललितपुर स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल में यात्रा शुरू कर सकते है।

तीन श्रेणियों में उपलब्ध पैकेज:

कंफर्ट श्रेणी: ₹53,260 प्रति व्यक्ति (एसी होटल, एसी बस)

स्टैंडर्ड श्रेणी: ₹40,000 प्रति व्यक्ति (बजट एसी होटल, नॉन एसी बस)

स्लीपर श्रेणी: ₹23,500 प्रति व्यक्ति (नॉन एसी होटल, नॉन एसी बस)

₹826 प्रति माह की ईएमआई योजना और एलटीसी लाभ भी 

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा में शाकाहारी भोजन, होटल में विश्राम, वॉश एंड चेंज की सुविधा एवं स्थानीय भ्रमण शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए ₹826 प्रति माह की ईएमआई योजना और एलटीसी लाभ की सुविधा भी दी गई है।

बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि www.irctctourism.com पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लखनऊ सहित विभिन्न शहरों में संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

📞 संपर्क:

लखनऊ: 9236391908, 9236391909, 9236391911

गोरखपुर: 9236391914, 9140652352, 9305110962

प्रयागराज: 9236391925, 8303555714

कानपुर: 8287930926, 8595924292, 9415042930

झांसी: 8595924272, 8595924294

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button