उत्तर प्रदेश

उत्तर रेलवे में NPS/UPS जागरूकता शिविर का आयोजन

 कर्मचारियों को दी गई पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी

लखनऊ, 19 मई 2025

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आज NPS/UPS (Unified Pension Scheme) को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को एकीकृत पेंशन योजना (UPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की प्रक्रियाओं और लाभों की जानकारी देना था।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कुलदीप तिवारी ने बताया कि सरकार ने पेंशन से जुड़ी समस्त सेवाओं को एकीकृत कर एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशनधारक अपने PPO नंबर, पेंशन स्टेटस, मासिक भुगतान विवरण, जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति आदि जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेंगे।

सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में इस योजना को चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा लागू


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। UPS योजना की मुख्य विशेषताओं में डिजिटल एकीकरण, ऑनलाइन ट्रैकिंग, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की स्वीकार्यता, और समयबद्ध व पारदर्शी भुगतान शामिल हैं। शिविर में सहायक कार्मिक अधिकारी मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री मुकेश ने सभी को योजना की कार्यप्रणाली, लाभ व तकनीकी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button