पीएम नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे 103 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण
NER का मैलानी, सिद्धार्थनगर रामघाट और गोला गोकर्णनाथ सहित छ्ह स्टेशन भी शामिल

यात्रियों को मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं:
-आरामदायक वेटिंग रूम और विश्राम कक्ष
-यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB)
-डिजिटल साइन बोर्ड और सूचना प्रणाली, जिससे यात्रा की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी
-दिव्यांगजन मित्र सुविधाएं जैसे रैंप, विशेष शौचालय
-स्वच्छ, हवादार और हरियाली से भरपूर परिसर
-ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर आधारित निर्माण, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
-सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया और ड्रॉप-ऑफ जोन
-मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था
-स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाती दीवारें और सजावट
लखनऊ,18 मई 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर के 103 ‘अमृत भारत स्टेशनों’ का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इन स्टेशनों का विकास ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुविधाजनक और यात्रियों के लिए आकर्षक बनाना है।


रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ये स्टेशन न सिर्फ यात्री सुविधाओं की दृष्टि से उन्नत किए गए हैं, बल्कि उनमें स्थानीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को भी संजोने की कोशिश की गई है। इस परियोजना से न केवल रेलवे की छवि सुधरेगी बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम देश के रेलवे बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। इससे भारत के विकास की गति और तेज होगी, और यात्रियों को एक नया अनुभव मिलेगा,जहां रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि भारत की आधुनिक पहचान का हिस्सा बनेंगे।


पूर्वोत्तर रेलवे को भी बड़ी सौगात:
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले मैलानी, सिद्धार्थनगर, स्वामी नारायण छपिया, बलरामपुर, रामघाट अयोध्या, और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन भी इस सूची में शामिल हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सज्जित किया गया है, जिससे यहां यात्रा करना पहले से कहीं अधिक आरामदायक और सुखद अनुभव बन जाएगा। अब ये स्टेशन केवल यात्रा के पड़ाव नहीं बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति के प्रतीक बनेंगे।



