स्वच्छता में लखनऊ की ऐतिहासिक उपलब्धि: जोन 5 में भव्य स्वागत समारोह
महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वच्छता में लखनऊ के राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

लखनऊ, 22 जुलाई 2025
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान मिलने की उपलब्धि पर जोन 5 में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने स्वच्छता में लखनऊ के राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी। हर्ष और गर्व के इस अवसर पर पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों ने मिलकर इस सफलता का उत्सव मनाया। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, निरंतर परिश्रम और जनभागीदारी का प्रतिफल है।


नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र रहे मौजूद
जोन 5 में आयोजित इस समारोह में पार्षद पीयूष दीवान, राम नरेश रावत, नरेंद्र शर्मा, गीता देवी, पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा, श्रवण नायक, पार्षद प्रतिनिधि आदर्श मिश्रा, सुधीर मिश्रा ‘बबलू’, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जोनल अधिकारी नंदकिशोर सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र मौजूद रहे।


लखनऊ की ऐतिहासिक उपलब्धि जनभागीदारी और टीमवर्क का प्रतीक
सभी ने लखनऊ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जनभागीदारी और टीमवर्क का प्रतीक बताया। साथ ही भविष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया गया। लखनऊ को इस सफलता के लिए सभी नागरिकों और सफाई कर्मियों को हार्दिक बधाई।



