उत्तर प्रदेश

विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार फिलहाल स्थगित, 29 जून को अगली रणनीतिक बैठक

प्रदेश में भीषण गर्मी और उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए लिया गया फैसला

लखनऊ, 15 जून 2025
उत्तर प्रदेश में विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में 17 जून से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय रविवार को राजधानी लखनऊ के नरही स्थित विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय कार्यालय में हुई एक अहम बैठक में लिया गया। महासंघ के विभिन्न घटक संगठनों ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण की प्रक्रिया के खिलाफ इस आंदोलन की घोषणा की थी। लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और आम उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मजदूर नेता आर.एस. राय ने की बैठक की अध्यक्षता 
विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी बिमल चन्द्र पांडेय ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मजदूर नेता आर.एस. राय ने की। बैठक में तय हुआ कि आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए अगली बैठक 29 जून 2025, दिन रविवार को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पुनीत राय, मोहम्मद क़ासिफ, दिनेश सिंह भोले, विनोद कुमार, अमित खारी, मुदस्सिर राजपूत, शाहरुख़ खान, सोनू जाटव, मलिक पांडेय, सुरेन्द्र शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, बृजपाल शर्मा, विमलेश कुमार और परवेन्द्र सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button