उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बैसाखी पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने आशियाना गुरुद्वारा में टेका माथा

आशियाना स्थित गुरुद्वारा में आयोजन किया गया भव्य कार्यक्रम

लखनऊ, 13 अप्रैल।

बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार को लखनऊ के आशियाना स्थित गुरुद्वारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और शहरवासियों को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए अरदास भी की। गुरुद्वारा परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने बड़े श्रद्धा भाव से इस पवित्र पर्व को मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

चेयरमैन एस. जे. एस. चड्ढा एवं अन्य गणमान्य नागरिक रहेउपस्थित 

इस विशेष आयोजन में पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, विमल तिवारी, निखिल त्रिपाठी, आशियाना गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जगपाल सिंह वोहरा, कोषाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह दुग्गल, सेक्रेटरी सरदार दलजीत सिंह बेदी, चेयरमैन एस. जे. एस. चड्ढा समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अरदास और लंगर का विशेष आयोजन

गुरुद्वारा में कीर्तन, अरदास और लंगर का विशेष आयोजन किया गया। सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धा भाव से भाग लेते हुए सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। बैसाखी केवल एक फसल उत्सव नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और सद्भाव का प्रतीक है। इस आयोजन ने सभी समुदायों को एक मंच पर लाकर भाईचारे की मिसाल पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button