उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

राखी के धागों से पुलिसकर्मियों को मिला परिवार का अपनापन

गोसाईगंज से मोहनलालगंज, निगोहां और नगराम तक बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, पुलिसकर्मियों को दिया भाई का स्नेह

लखनऊ, 27 अगस्त

क्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए भावनात्मक पहल की गई। त्योहार पर ड्यूटी के चलते परिवार से दूर रहने वाले पुलिसकर्मियों को परिवार का अहसास कराने के उद्देश्य से थाना गोसाईगंज में करीब सौ बहनों ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। राखी बंधने के दौरान थाना परिसर का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह पारिवारिक हो गया। बहनों ने पुलिसकर्मियों की सुख, समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की।

जिला संघ चालक वीरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिलेश के साथ सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एकल अभियान के पदाधिकारियों संजीव, अखिलेश्वर पांडे, धन्नजय, आर के सिंह, श्याममूर्ती गुप्ता, बजरंग, राजेश हिंदू, उमाशंकर, रघुवर, लल्लू राम और कुलदीप के साथ अभियान प्रमुख आशीष, संच प्रमुख जगदीश, दिव्या और नीतू सहित तमाम आचार्य बहनों ने सहभागिता की।

भाग प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष श्याममूर्ती गुप्ता ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपने परिवार के पास नहीं जा पाते और समाज की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में एकल अभियान का प्रयास है कि उन्हें परिवार से दूर रहने की कमी महसूस न हो और रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह मिल सके। डॉ. अखिलेश्वर पांडे ने भी रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एकल विद्यालय के कार्यों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी दिलेश ने एकल अभियान के पदाधिकारियों और बहनों का आभार जताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। उन्होंने सभी बहनों को उपहार और जलपान देकर सम्मानित किया।

गोसाईगंज के साथ मोहनलालगंज, निगोहां और नगराम थानों में भी रक्षाबंधन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों ने पुलिस और समाज के बीच आत्मीय रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में यह भाव प्रमुख रहा कि जो पुलिसकर्मी पूरे समाज की सुरक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, रक्षाबंधन पर समाज भी उनके साथ परिवार की तरह खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button