विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चेयरमैन से होगी द्विपक्षीय वार्ता
केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में संगठन की बैठक, कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ, 26 अगस्त।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही चेयरमैन को द्विपक्षीय वार्ता के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ कर्मचारियों के हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उनकी बात मजबूती से रखी जाएगी।

बैठक में संगठन के अध्यक्ष विमल चन्द्र पांडेय, कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक सिन्हा, मुख्य महामंत्री श्रीचन्द्र, प्रदेश प्रभारी आरसी पाल और कोषाध्यक्ष एसके सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य महामंत्री श्रीचन्द्र ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे।



