उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

रिटायर्ड रेलवे अधिकारियों के तीजोत्सव में गूंजे सावन के गीत

रचना मिश्रा बनीं ‘मिसेज तीज क्वीन’, महिलाओं ने पेश किए नृत्य और नाटक

लखनऊ, 25 अगस्त

रिटायर्ड रेलवे ऑफिसर्स एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ऑफिसर्स क्लब में तीजोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती की पूजा और गणपति स्त्रोत से हुई। इसके बाद शिव स्तोत्र, पार्वती का झूला गीत और सावन के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए गए।

महिलाओं ने सावन गीत, झूला, कजरी और मल्हार की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सुंदर नृत्य और लघु हास्य नाटिका ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप वॉक के साथ ‘मिसेज तीज क्वीन’ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रचना मिश्रा विजेता रहीं। डॉ. मीना दोहरे फर्स्ट रनर अप और ऊषा सिंह सेकंड रनर अप रहीं।

कार्यक्रम में अतिथि गायिका निधि निगम ने दो सावन गीत प्रस्तुत किए। तबले पर रत्नेश मिश्रा और की-बोर्ड पर ललित मैसी ने संगत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमकुम मिश्र ने की, जबकि मंच संचालन शालिनी लाठे ने किया। संगीता सिंह और वीना चंद्रा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसोसिएशन के सचिव जयदेव कुमार ने कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और संसाधन जुटाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button