हरियाली तीज पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने मनाया उत्सव
गीत-संगीत और खेलों के बीच महिलाओं ने लिया तीज का आनंद

लखनऊ, 25 अगस्त।
पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मंडल की ओर से बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति’ अधिकारी क्लब में हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने की, जबकि सचिव स्मृति सिंह सचान के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला सदस्यों के लिए कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। सावन और हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उमंग और उल्लास के साथ त्योहार का आनंद लिया।

आयोजन ने महिला सदस्यों को आपसी सौहार्द के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और तीज उत्सव को यादगार बनाया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष मानसी सिंह, कोषाध्यक्ष अंकिता गंगवार सहित संगठन की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।



