भारत की पहली ब्रांडेड ट्रेन ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ का शुभारंभ
यात्रियों को मिलेगा मनोरंजनऔर ब्रांड कनेक्शन का नया अनुभव

लखनऊ, 21 अगस्त
रेल यात्रा को अधिक आकर्षक और अनुभवात्मक बनाने की दिशा में स्प्राइट और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने साझेदारी की है। इस पहल के तहत भारत की पहली ब्रांडेड ट्रेन ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ को लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर रवाना किया गया। ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान स्प्राइट के साथ विशेष मनोरंजन और अनुभव आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

छह महीने तक लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर मिलेगी यह सुविधा
ब्रांडेड तेजस एक्सप्रेस फिलहाल अगले छह महीने तक लखनऊ-नई दिल्ली रूट पर यह सुविधा देगी । ट्रेन के पांच कोचों के बाहरी हिस्से पर स्प्राइट की ब्रांडिंग की गई है। इसके अलावा ट्रेन की शुरुआत और रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ के नाम से अनाउंसमेंट किए जाएंगे। यात्रियों को फूड बंडल में स्प्राइट शामिल करने के साथ-साथ विशेष सैंपल और मर्चेंडाइज भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण को भी अभियान का हिस्सा बनाया
आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस साझेदारी में पर्यावरण संरक्षण को भी प्रमुखता दी गई है। स्टेशनो पर रिसाइकिल्ड मैटिरियल से बनी बेंच और अन्य व्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच लगाई गई हैं। प्रत्येक बेंच में लगभग 45 किलोग्राम पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य इस्तेमाल के बाद फेंके गए प्लास्टिक को उपयोगी और सार्थक उत्पादों में बदलना है।

आईआरसीटीसी और स्प्राइट की साझेदारी से यात्रियों को नया अनुभव
कोका-कोला इंडिया के कस्टमर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव अभिषेक गुप्ता ने कहा कि कंपनी लगातार ऐसी साझेदारियां तलाश रही है, जिनसे विकास के नए अवसर खुलें और साझा मूल्य सृजित हों। आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रीमियम ट्रेन सेवाओं में नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

यात्रियों को यात्रा के दौरान ब्रांड के साथ जुड़ने का नया अनुभव
आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अअजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान ब्रांड के साथ जुड़ने का नया अनुभव मिलेगा। कंपनी का लक्ष्य ट्रेन यात्रा को और अधिक मनोरंजक एवं आकर्षक बनाना है।



