मध्यांचल विद्युत निगम के नए एमडी संदीप भागिया का विद्युत मजदूर संगठन ने किया स्वागत
विद्युत कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 15 जुलाई।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक आईएएस संदीप भागिया से बुधवार को विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष विमल चंद पांडे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संगठन के मुख्य महामंत्री चंद्र, प्रदेश प्रभारी आर.सी. पाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तथा संविदा संगठन के प्रदेश प्रभारी पुनीत राय भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने निगम के बेहतर संचालन और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताया। वहीं, नवनियुक्त प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने भी संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए निगम के विकास और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही।



