उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में आधार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

UIDAI अधिकारियों ने आधार सेवाओं और सुरक्षा प्रावधानों की दी विस्तृत जानकारी

लखनऊ, 15 जुलाई।
लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधार से जुड़ी नवीनतम सेवाओं, प्रक्रियाओं और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी देना तथा अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करना था।

कार्यक्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ से निदेशक आकाश दीप, उप निदेशक आदित्य बाजपेयी सहित अन्य अधिकारियों ने आधार नामांकन, डेटा अद्यतन, प्रमाणीकरण सेवाओं और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी समाधान किया गया।

आधार से संबंधित कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी-RPO

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने कहा कि आधार से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि आधार से जुड़ी नवीनतम प्रक्रियाओं, प्रमाणीकरण सेवाओं और सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी मिलने से पासपोर्ट सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यूआईडीएआई के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि कर्मचारियों का ज्ञान अद्यतन रहे और आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button