उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बदायूं में हिंदी एवं वैदिक मूल्य ओलंपियाड के विजेताओं का भव्य सम्मान

120 छात्रों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र

बदायूं , 12 अप्रैल, 2026

बदायूं स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में हिंदी एवं वैदिक मूल्य ओलंपियाड के विजेता छात्र-छात्राओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बदायूं और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ओलंपियाड में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 9 स्वर्ण, 8 रजत एवं 8 कांस्य पदक वितरित किए गए। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. एस. डी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गांव-गांव तक शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार जरूरी है। उन्होंने माइंडजेन ओलंपियाड की पहल को सराहते हुए इसे बच्चों में नैतिकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।


पुरस्कार समारोह में समारोह में अमित कुमार शर्मा प्राचार्य, विवेकानन्द विद्या मन्दिर, जगत के साथ रामेश्वर दयाल शर्मा वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी, चुन्नी लाल शर्मा वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी, अनिल द्विवेदी वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी, दुष्यन्त कुमार शर्मा वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी, डॉ. पंकज पाठक शिक्षक एवं समाजसेवी, विनोद कुमार शिक्षक एवं समाजसेवी, जगदीप कुमार शर्मा शिक्षक एवं समाजसेवी, डॉ. मीनू अरोड़ा डायरेक्टर, माइंडबेंज़ ओलंपियाड्स और अनिरुद्ध टंडन मैनेजिंग डायरेक्टर, माइंडबेंज़ ओलंपियाड्स भी मौजूद रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button