उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

डीआरएम गौरव अग्रवाल की अनूठी पहल: महिला रेल कर्मचारियों के लिए अयोध्याधाम दर्शन भ्रमण शिविर का आयोजन

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 51 महिला कर्मचारियों ने राम मंदिर व हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

लखनऊ, 08 अप्रैल 2026

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की पहल एक बार फिर चर्चा में है। उनके मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत अयोध्याधाम के लिए एक दिवसीय विशेष भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अनूठे आयोजन में गोरखपुर परिक्षेत्र के यांत्रिक/कैरेज एंड वैगन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत (लोको शेड) विभागों में कार्यरत 51 महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने मंडल के रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया और अयोध्याधाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों—राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान महिलाओं को न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि का भी एहसास हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों को दैनिक कार्यों की व्यस्तता से अलग एक सकारात्मक, प्रेरणादायक और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना था।

यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए। मंडल प्रशासन द्वारा मुख्य हित निरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव और संजय द्विवेदी की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम की सुव्यवस्थित योजना बनाकर इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button